फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 lakh reward will be announced on 2.62 crore robbers

2.62 करोड़ के लुटेरों पर घोषित होगा 10 लाख का इनाम

Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
10 lakh reward will be announced on 2.62 crore robbers
रोहतक। जिले की अब तक की सबसे बड़ी 2 करोड़ 62 लाख की लूट की वारदात का दो माह बाद भी सुराग नहीं है। पुलिस ने तीसरी बार सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरों पर तीसरी बार इनाम की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनाम की राशि पांच से 10 लाख करने के लिए एसपी ने मुख्यालय पत्र लिखा है। ताकि लुटेरों को दबोचा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आठ अप्रैल को सेक्टर-एक की मार्केट में बैंक से राशि लेकर निजी कंपनी एजेंसी के कर्मचारी दो एटीएम के अंदर नकदी डालने गए थे। बाइक सवार दो युवक आए और कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस के हाथ वारदात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज लगी थी। इसके बावजूद अब तक लूट के आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। जबकि दो माह से जिला पुलिस की सीआईए प्रथम, द्वितीय, एवीटी स्टाफ से लेकर एसटीएफ व साइबर सेल की टीम छापे मार चुकी है। रोहतक से लेकर जींद व जींद से लेकर करनाल के अंसध तक छानबीन की जा चुकी है। बावजूद इसके लुटेरे हाथ नहीं आ रहे हैं। बजाय
विज्ञापन

----
निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए एसपी ने लिखा था पत्र
शहर में हुई लूट के बाद पुलिस जांच में कैश वैन कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। क्योंकि लूट के समय कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। एटीएम में कैश डालने के लिए गाड़ी को सर्विस लेन पर खड़ा करने की बजाय मुख्य रोड पर खड़ा किया गया जोकि नियमों के बिल्कुल विरुद्ध पाया गया। नियमानुसार कैश वैन में दो गार्ड होने चाहिए। एक गार्ड चालक के पास और दूसरा गार्ड कैश के पास बैठा होना चाहिए। लूट के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक ही गार्ड तैनात था। लूट के वक्त कैश वैन कंपनी द्वारा की गई लापरवाही के कारण एसपी उदय सिंह मीना ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए डीजीपी को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
एक नजर में दो माह की जांच
8 अप्रैल - दो बाइक सवार युवकों ने सेक्टर-एक की मार्केट में कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 2.62 करोड़ रुपये लूटे
10 अप्रैल - पुलिस टीम ने टिटौली गांव के खेतों से लूटे गए खाली बक्से बरामद किए
15 अप्रैल - जींद के उचाना मंडी में बदमाशों का पीछा करने गई सीआईए-2 की टीम के जवान को गोली मार कर बदमाश फरार हो गए
1 मई - सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों को असंध के पास अरडाना गांव तक बाइक पर जाते हुए देखा गया
2 जून - सीआईए-2 के जवान को गोली मारने वाले बदमाशों को जींद सीआईए की टीम ने गिरफ्तार किया
वर्जन -
आठ अप्रैल को सेक्टर एक से हुई 2.62 करोड़ रुपये की लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें निरंतर प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। ऐसे में आरोपियों पर इनाम की राशि पांच लाख से 10 लाख करने के लिए मुख्यालय पत्र लिखा गया है। जो व्यक्ति वारदात को लेकर सूचना देगा, उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed