फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Zonal Youth Festival...students of Women's College Bawal won six awards

Rewari News: जोनल यूथ फेस्टिवल...महिला महाविद्यालय बावल की छात्राओं ने जीते छह पुरस्कार

Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Zonal Youth Festival...students of Women's College Bawal won six awards
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करतीं महिला महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
बावल। महिला महाविद्यालय बावल की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉलेज परिसर में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष और अनुशासन का संगम होता है। बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज में नई प्रेरणा दे रही हैं। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि जोनल यूथ फेस्टिवल में महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक और खेल प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि छात्राओं ने आठ प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से छह में विजय प्राप्त की। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी ने पक्ष और भारती ने विपक्ष में दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य की टीम और क्रिएटिव कोरियोग्राफी दोनों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एकल नृत्य प्रतियोगिता में भी कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कशिश, नेहा और भारती की टीम ने अगले दौर के लिए प्रवेश किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं अब 16 से 18 नवंबर तक होने वाले इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगी और कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस अवसर पर कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. रेखा देवी, डॉ. पूनम, डॉ. महेश कुमार, अनिता कुमारी, पूर्व सरपंच मोहर सिंह सहित कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed