फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youths were made aware about drug abuse

Rewari News: युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youths were made aware about drug abuse
फोटो : लोक जन सेवा मंच के कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचने के संदेश देते सदस्य।स्रोत : संस्थ
रेवाड़ी। हरिओम अग्रसेन परिसर में वीरवार को नववर्ष पर लोक जन सेवा मंच की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत हवन से हुई। मुख्य अतिथि एमपी गोयल और सत्य प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। संचालन महासचिव नरेंद्र जोशी ने किया। इस दौरान युवाओं के नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मंच की ओर से यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा, धूम्रपान, शराब और नशीली दवाइयां न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं बल्कि मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी बर्बाद कर देती हैं।
विज्ञापन

नशे के चलते दुर्घटनाएं भी होती हैं। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता जरूरी है और सभी सामाजिक संस्थाओं और वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से आगे भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी गौतम, सुरेंद्र वशिष्ठ, तेजभान कुकरेजा, पंडित नरेंद्र जोशी, रविंद्र मुदगिल, महेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कौशिक, रमेश सचदेवा, ईश्वर सिंह आर्य, रामकृष्ण महेंद्र गोयल, नरेंद्र रोहिल्ला, एमपी शर्मा सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed