फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth will learn the skills of sculpture with idol craftsmen in Tabor festival

Rewari News: टाबर उत्सव में युवा मूर्ति शिल्पकारों के संग सीखेंगे मूर्तिकला के हुनर

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth will learn the skills of sculpture with idol craftsmen in Tabor festival
रेवाड़ी। 5वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर ‘टाबर उत्सव-2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इससे राज्य के 22 जिलों के 22 सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अपना हुनर निखार सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ एवं 3डी स्कल्पचर आर्ट में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि टाबर उत्सव अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर, महानिदेशक डा.अमित अग्रवाल, शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अंशज सिंह के मार्गदर्शन में कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) हृदय प्रकाश कौशल तथा कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) पूनम अहलावत की देखरेख में किया जा रहा है। रेवाड़ी जिला में इस उत्सव का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर ‘टाबर उत्सव’ का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्ति शिल्प कला में अपनी प्रतिभा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ राज्य में होनहार कलाकारों को मार्गदर्शन देने के लिए सरकारी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टिकोण प्रयोगात्मक अभ्यास के साथ लर्निंग बाय डूइंग प्रोसेस के माध्यम से मूर्ति शिल्प व क्राफ्ट की सौंदर्यात्मक एवं विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed