फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth took out fury march against Agneepath in Kosli, road was blocked

कोसली में अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने निकाला रोष मार्च, सड़क मार्ग किया बाधित

Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth took out fury march against Agneepath in Kosli, road was blocked
केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना का युवाओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। सैनिकों की खान कहे जाने वाले कोसली में युवाओं ने अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी खेल स्टेडियम के बाहर सड़क जाम करके रोष मार्च निकाला और एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 8 बजे कोसली में बड़ी संख्या में युवा राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एकत्रित होकर सड़क पर आ गए। युवक कोसली- झज्जर, कोसली-रेवाड़ी, कोसली-गुरुग्राम सड़क पर पंक्ति बनाकर बैठ गए तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। करीब आधा घंटा सड़क पर बैठने के बाद वहां से इन युवाओं ने बस अड्डे तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान वे सरकार विरोधी नारे लगाते रहे और अग्निपथ योजना को सरकार से तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। युवाओं ने कहा कि डेढ़ साल से वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित नहीं किया गया उसे तुरंत घोषित किया जाए।
विज्ञापन

युवाओं की संख्या बढ़ता देखकर कोसली के मिनी सचिवालय और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। खुफिया विभाग और पुलिस को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश मिले। इन युवाओं को समझाने के लिए एसडीएम कोसली होशियार सिंह के अलावा तहसीलदार जितेंद्र कुमार और एसएचओ सुमेर सिंह भी मौके पर पहुंचे मगर युवा मार्च निकालने पर अड़े रहे। इस बीच युवाओं की ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम तहसीलदार के साथ तीखी बहस भी हुई। इसके बाद युवा विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए पहले सड़क पर बैठे फिर आधा घंटा वहीं रुकने के बाद पैदल नारेबाजी करते हुए बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह तैनात रही पुलिस
बिहार में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ और ट्रेनों में आगजनी की घटना के बाद कोसली के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मिनी सचिवालय में अतरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई। कई चौकी, थानों के अलावा आईटीबीपी के जवानों को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास ड्यूटी पर तैनात किया गया। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में उतार दिया गया।
बाजार रहा बंद
कोसली में युवाओं के प्रदर्शन देखते हुए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ली। इसके बाद युवाओं ने बस अड्डे के बाहर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर सड़क को दोनों ओर से बंद करके बैठ गए। पुलिस की वजह से युवा बस अड्डे के अंदर नहीं पहुंच पाए। करीब एक घंटा सड़क पर बैठने के बाद इन युवाओं को समझाने के लिए डीएसपी मुकेश कुमार व थाना प्रभारी सुमेर सिंह मौके पर आए। मौके पर आकर युवाओं का ज्ञापन लेने की बात पर सहमति बन गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम होशियार सिंह को इन युवाओं ने अपना ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देने वाले रितेश, संदीप, रोहित, अमन, सुरेश, राजेश, मोहित, निक्कू आदि ने मांग उठाई कि हमारी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि यह ज्ञापन आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय भिजवा दिया जाएगा।

कोसली में युवकों ने आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद अपना ज्ञापन एसडीएम होशियार सिंह को सौंपा है। उसके बाद वे अपने घरों को लौट गए। वैसे एहतियातन पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
- मुकेश कुमार, डीएसपी, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed