फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth showed strength in yoga competition

Rewari News: प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया योग दम

Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth showed strength in yoga competition
रेवाड़ी। जिला योगासन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाल भवन में जिला योगासन खेल संघ की ओर से जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. इंद्रजीत रोहिल्ला, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल भूपेंद्र यादव, पतंजलि योग समिति से दयाराम आर्य, कांता यादव व रामनिवास आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलन के साथ किया गया।
खेल संघ के अध्यक्ष डाॅ. युद्धवीर ने बताया कि दो दिवसीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कुल 123 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।लक्ष्मण सिंह यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे निकलने का एक अच्छा माध्यम है। जिले में इस तरह की प्रतियोगिताएं योग के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य करती हैं। डॉ. सुरेंद्र यादव ने बच्चों को योग के आयाम के बारे में जानकारी दी और जीवन में स्वास्थ्य के लिए उचित आहार विहार के बारे में बताया।
विज्ञापन

आयुर्वेद अधिकारी डॉ. इंद्रजीत रोहिल्ला ने कहा कि व्यायामशालाओं के माध्यम से बच्चों को गांव-गांव में योग सिखाने का कार्य आयुष योग सहायकों के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एमपी गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में संयम ईमानदारी पर सेवा भाव से जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सचिव नितिन कुमार, टेक्निकल सेक्रेटरी डाॅ. राकेश कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमवती ने सभी आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। समापन समारोह में पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने बच्चों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में राहुल कुमार, धर्मेंद्र, अंतिमा सैनी, प्रियंका, पूनम, मोहित कुमार, सोनू, सुनील धवाना, शकुंतला व आयुष विभाग से आयुष योग सहायक जयदीप यादव, दीपक, संगीता, कृष्णा, पिंकी यादव, अशोक, सीमा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस प्रकार रहे परिणाम
- 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियां : पारंपरिक योगासन में प्रथम धारणा, द्वितीय तानी, तृतीय स्थान पर लावण्य। लड़कों में प्रथम उत्तम, द्वितीय परवेश व तृतीय स्थान ऋषभ का रहा।

- 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग लड़कियां : प्रथम तनीषा, द्वितीय स्थान पर सन्ना व तृतीय सीमा और लड़कों में प्रथम गौरव, द्वितीय अर्पित व तृतीय स्थान रविंद्र का रहा।


- 18 से 28 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम हरिओम, द्वितीय चंदन व तृतीय स्थान कपिल का रहा।

- 9 से 14 आयु वर्ग कलात्मक एकल में धारणा प्रथम व तानी द्वितीय रही। लड़कों में परवेश प्रथम, मयूरेश दितीय स्थान पर रहे।
- 14 से 18 आयु वर्ग में तनीषा प्रथम व योगिता द्वितीय रही व 18 से 28 आयु वर्ग में सरिता प्रथम व ममता द्वितीय स्थान पर रही।

- 9 से 14 कलात्मक जोड़ी में प्रथम स्थान नव्या व नियति व द्वितीय स्थान भाविका व पूर्वा का रहा।

- 9 से 14 आयु वर्ग तालबद्ध जोड़ी में प्रथम धारणा व रिया तथा निष्का वी नव्या व नव्या का दूसरा स्थान रहा।
- मास्टर्स प्रतियोगिता में 28 से 35 आयु वर्ग महिलाओं में विजयश्री प्रथम, रजनी द्वितीय वी बबली व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही व पुरुष वर्ग में केवल लखपत सिंह की भागीदारी रही।

- 35 से 45 आयु वर्ग महिलाओं में प्रियंका प्रथम, पूनम द्वितीय वी मंजू तृतीय स्थान पर रही।

- 45 से 55 आयु वर्ग में पुरुष वर्ग से सुनील कुमार प्रथम व श्रीराम द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed