फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth should come forward to donate blood: Manoj Yadav

युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए : मनोज यादव

Fri, 10 Apr 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to donate blood: Manoj Yadav
रक्तदान शिविर में सम्मान हासिल करने पर खुशी जाहिर करते रक्तदाता। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से शुक्रवार को रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पूर्व ईओ मनोज यादव ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि रक्त शरीर के अंदर ही बनता है। इसे अन्य किसी भी तरह एक उत्पाद की तरह नहीं बनाया जा सकता। युवा वर्ग को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि रक्त के अभाव में किसी भी मनुष्य की मौत न हो पाए। सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। शिविर में सामान्य अस्पताल की टीम ने कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, राजकुमार, संजय, कविता, प्राथमिक सहायता प्रवक्ताओं व ब्लड बैंक की टीम एवं रेड क्रॉस स्टाफ के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed