{"_id":"66cb747ae00d79a5dd049a1e","slug":"youth-should-apply-to-vote-rewari-news-c-198-1-rew1001-208528-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वोट बनवाने के लिए आवेदन करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वोट बनवाने के लिए आवेदन करें युवा
Sun, 25 Aug 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा दो सितंबर तक अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा। एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फार्म संख्या 6 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले हर वर्ष 1 जनवरी को अर्हता तिथि मानकर वोट बनाए जाते थे। अब भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार वोट बनवाने की अर्हता तिथि को वर्ष में चार बार किया गया है। अब पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को वोट बनवाने की अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
विधानसभा आम चुनाव के लिए पांच सितंबर को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी। नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। अंतिम तिथि से 10 दिन पहले यानी 2 सितंबर तक वोट बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। वोट बनवाने के लिए युवा एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ि