{"_id":"67ae380f0e36d182ba04c95a","slug":"youth-injured-in-car-collision-on-nh-48-rewari-news-c-198-1-rew1001-215240-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएच-48 पर कार की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएच-48 पर कार की टक्कर से युवक घायल
Thu, 13 Feb 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयुपर हाईवे पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मूलरूप से गांव करोड़ी जिला कोटपूतली राजस्थान निवासी रविंद्र सिंह ने बावल थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई योगेश सिंह भिवाड़ी में रहता है। 5 फरवरी को वह ऑफिस के काम से भिवाड़ी से नीमराना जा रहा था। जब सुबह करीब 11:30 बजे वह रुध पुलिया के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ने उसकी को टक्कर मार दी, जिससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक योगेश को धमका कर घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने खून से लथपथ योगेश को बावल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिवार ने उसे इलाज के लिए जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत में सुधार होने पर उसके भाई ने 12 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।