फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth fire arrest bike

युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
youth fire arrest bike
जनवरी माह में दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के निकट एक युवक को गोली मार कर घायल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव मांढैया कलां निवासी कुलदीप है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी राहुल को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में तीन युवक शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गांव फतेहपुरी पीपा निवासी राहुल रेवाड़ी से दस जनवरी को अपने गांव जा रहा था। वह दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के निकट खड़े किसी वाहन का इंतजार कर रहे था। इसी दौरान राहुल का भतीजा निशांत मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंच गया था। दोनों बात कर ही रहे थे कि मोटरसाइकिल पर पहुंचे कुछ युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से राहुल घायल हो गया था। सदर थाना पुलिस ने गोकलगढ़ निवासी राहुल व मांढैया कलां निवासी कुलदीप तथा अन्य युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपी कुलदीप को पुलिस ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद गांव धामलावास में बने सेंटर में क्वारंटीन किया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed