फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies in collision between two bikes; he worked at Maruti.

Rewari News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मारुति कंपनी में करता था नौकरी

Mon, 22 Jun 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes; he worked at Maruti.
मृतक धर्मेंद्र
रेवाड़ी। जाडरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्राणपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र (25) घायल हो गए। उनको पहले ट्रॉमा सेंटर और बाद में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में प्राणपुरा निवासी प्रदीप ने बताया कि उनका भतीजा धर्मेंद्र गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह प्राणपुरा से गुरुग्राम की ओर जा रहा था। इसी दौरान जाडरा गांव के पास उसकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस की सहायता से घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल पीजीआई लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र परिवार का मुख्य सहारा था। उसके पिता अस्वस्थ होने के कारण काम करने में सक्षम नहीं हैं। घर में मां और एक छोटी बहन हैं, जिनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर ही थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed