{"_id":"665f57fd1f71079cae0ada5d","slug":"youth-dies-in-car-collision-rewari-news-c-198-1-fth1001-205195-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी की टक्कर में युवक की मौत
Tue, 04 Jun 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। माजरा गांव नंदा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
नारनौल निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-1 निवासी महेश कुमार गुप्ता के यहां चालक हैं। सोमवार को वह और उनके मालिक रमेश कुमार, रवि गुप्ता, उनका बेटा देवेश गुप्ता गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वह माजरा गांव नंदा मोड़ के समीप पहुंचे तो एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी दो बार पलट गई। गाड़ी में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने रवि गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।