Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life imprisonment for person convicted of murder by running victim over with a car

Rewari News: कार से टक्कर मारकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

Tue, 17 Nov 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for person convicted of murder by running victim over with a car
रेवाड़ी। करीब चार साल पहले कहासुनी के बाद कुंड रोड पर कार से टक्कर मारकर मनेठी निवासी धर्मपाल की हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता राय सचदेव की अदालत ने राजस्थान के अलवर के गांव मांढण निवासी जगदीश उर्फ जग्गी को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अदालत ने दोषी पर 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, मामले में दूसरे आरोपी अरुण उर्फ अर्जुन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने 13 नवंबर को जगदीश को हत्या और चोट पहुंचाने का दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा की अवधि पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।
अदालत ने दोषी को आईपीसी की धारा 302 के तहत उम्रकैद और धारा 323 के तहत एक साल का कठोर कारावास सुनाया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 16 अक्तूबर 2022 की रात करीब 10 बजे की है। गांव मनेठी निवासी धर्मपाल बेटे सोनू और नरेंद्र पाल के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान जगदीश उर्फ जग्गी अपने साथियों के साथ उनकी दुकान के सामने शराब पी रहा था और गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल का परिवार दुकान के ऊपर रहता था। उन्होंने जगदीश और उसके साथियों को गाली-गलौज बंद करने और वहां से जाने के लिए कहा। इस बात पर कहासुनी हो गई और जगदीश ने धर्मपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। सोनू और नरेंद्र ने बीच-बचाव कर धर्मपाल को घर पहुंचाया।
कुछ देर बाद धर्मपाल अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर कुंड पुलिस चौकी में शिकायत देने जा रहे थे। जब वे बीकानेर रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की वरना कार में जगदीश और अरुण वहां पहुंचे। आरोप था कि जगदीश ने जान से मारने की नीयत से बाइक को टक्कर मार दी।
इससे सोनू सड़क किनारे और धर्मपाल सड़क पर गिर पड़े। धर्मपाल जब उठने का प्रयास कर रहे थे तो जगदीश ने कार पीछे करके उन्हें दोबारा टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की गवाही बनी अहम
पुलिस ने 17 अक्तूबर 2022 को खोल थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से वरना कार और बाइक कब्जे में लेकर उनकी मैकेनिकल जांच कराई। कार जगदीश के नाम पंजीकृत मिली थी। घटनास्थल के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई। इसमें सफेद रंग की कार को दोपहिया वाहन को टक्कर मारते देखा गया, हालांकि वाहनों के नंबर स्पष्ट नहीं थे। अदालत में सोनू और नरेंद्र पाल की गवाही, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाहनों की जांच और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाया गया। अदालत ने माना कि जगदीश ने पहली टक्कर के बाद कार पीछे करके धर्मपाल को दोबारा टक्कर मारी थी। इससे उसकी हत्या करने की मंशा साबित होती है।


अकेला कमाने वाला होने का दिया था हवाला
सजा पर सुनवाई के दौरान जगदीश ने अदालत में कहा कि उसके पिता का निधन हो चुका है। उसकी बुजुर्ग मां बीमार रहती हैं और पत्नी व नाबालिग बेटियों की जिम्मेदारी भी उसी पर है। वह खेतीबाड़ी करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य है। इसलिए सजा में नरमी बरती जाए। बचाव पक्ष ने गवाहों की पहचान, दोनों टक्करों के बीच करीब 10 मिनट के अंतर और एफआईआर दर्ज होने में देरी जैसे तर्क रखे। अदालत ने स्पष्ट किया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाना परिवार की प्राथमिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed