{"_id":"6afc9441af400e644005d1a1","slug":"so-far-97211-voters-have-not-submitted-their-enumeration-forms-rewari-news-c-198-1-rew1001-248813-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अबतक 97,211 मतदाताओं ने जमा नहीं करवाए गणना प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अबतक 97,211 मतदाताओं ने जमा नहीं करवाए गणना प्रपत्र
Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को निर्वाचन आयोग ने एक और अवसर दिया है। ऐसे मतदाता 20 नवंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के साथ फोटो अपडेट का कार्य भी करवा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में कुल 97,211 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें 32,769 मृत, 16,972 अनुपस्थित, 40,117 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 1,915 अन्य श्रेणी तथा 5,438 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,30,037 मतदाताओं में से 2,04,578 के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। इसी प्रकार कोसली में 2,48,951 में से 2,28,428 तथा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2,60,350 में से 2,09,121 प्रपत्र डिजिटाइज हुए हैं।
डीसी ने बताया कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे नामों की श्रेणी में चिह्नित होने या गणना प्रपत्र वापस नहीं मिलने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब अपना गणना प्रपत्र संबंधित ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट एप से पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से भी प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।