{"_id":"65506fd1c02e0e0de10abe59","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-in-rewari-of-haryana-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: दिवाली की खुशी मातम में बदली, बुझा घर का चिराग, ट्रेन से गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: दिवाली की खुशी मातम में बदली, बुझा घर का चिराग, ट्रेन से गिरने से हुई मौत
Sun, 12 Nov 2023 11:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Nov 2023 11:55 AM IST
सार
आशंका है कि ट्रैक बदलते समय गिरने से यह हादसा हुआ होगा। बहरहाल, जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में झज्जर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के रौनक (35) के रूप में हुई है। दरअसल, आज सुबह जीआरपी को सूचना मिली थी कि स्टेशन से कुछ दूरी पर शहर के झज्जर रोड ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नाक और मुंह से खून निकल रहा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही रौनक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक देर रात ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि रौनक ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा होगा। ओवरब्रिज के नीचे कैंचियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन