फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth beaten to death in Rewari, Face crushed by stone, tension created in village

Rewari: युवक की पीट-पीट कर की हत्या; पत्थर से कुचला चेहरा, गांव में बनी तनाव की स्थिति

Fri, 08 Sep 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 10:59 AM IST
सार

गौरव वीरवार रात को खाना खाने के बाद घूमने गया था, लेकिन वह दूर तक रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि गांव के खेल मैदान में किसी का शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Rewari, Face crushed by stone, tension created in village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के गांव भोतवास अहीर में वीरवार जन्माष्टमी की रात को करीब 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडो व पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया। लेकिन मृतक के कपड़ों से पहचान की गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
जानकारी के अनुसार गांव भोतवास अहीर निवासी करीब 25 वर्षीय गौरव वीरवार रात को खाना खाने के बाद घूमने गया था, लेकिन वह दूर तक रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि गांव के खेल मैदान में किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचें। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान गौरव के रूप में की।
विज्ञापन


मृतक के चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना के बाद डीएसपी पुलिस बल के सहित क्के पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक को उसके घर से बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed