फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth arrested for harassing the girl by phone

युवती को फोन करके परेशान करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for harassing the girl by phone
शहर थाना पुलिस ने युवती को फोन करके परेशान करने व खुद को जान से मार देने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुंडेरा निवासी मांगेराम उर्फ मनीष के रूप में हुई हैं। आरोपी गांव बनीपुर में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन

लड़की ने पुलिस में शिकायत दी थी कि एक साल पहले एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी, लेकिन कुछ समय के बाद वह लड़का उसे परेशान करने लगा। वह खुद को खत्म करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने इस बारे में अपने भाई से बताया तो उसने युवक से बात की। कुछ दिनों तक युवक ने उसे फोन नहीं किया। इसके बाद उसने अगस्त में फिर से उसे फोन कर परेशान करने लगा। लड़की ने कहा कि उसने लड़के का नंबर ब्लाक कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के फोन से मुझे फोन करने लगा। जब उसने सभी नंबर ब्लाक कर दिए तो वह मेरे परिवार वालों के पास फोन करके उन्हें परेशान करने लगा। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed