फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers were made aware during the 'Aangan Milan' program.

Rewari News: आंगन मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों को जागरूक किया

Tue, 06 Oct 2026 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware during the 'Aangan Milan' program.
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि आशीष। स्रोत : प्रशासन
कोसली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव नेहरूगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच आशीष प्रजापति ने रिबन काटकर किया। इस दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंतिम शर्मा और मंजू मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की देखभाल के साथ माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण और स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

सुपरवाइजर अंतिम शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना है। उन्होंने बच्चों के जीवन के शुरुआती एक हजार दिनों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एएनएम राजेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, मंजू, निर्मला, अनीता, शकुंतला, माया, सुशीला और मनोज सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed