फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young woman who came to her sister's place for employment commits suicide.

Rewari News: रोजगार के लिए बहन के पास आई युवती ने की खुदकुशी

Sat, 08 Aug 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young woman who came to her sister's place for employment commits suicide.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित किसान वाटिका के पास एक कमरे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली युवती मनीषा (18) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह नौकरी की तलाश में 20 दिन पहले अपनी बहन के पास रेवाड़ी आई थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
मनीषा 12वीं पास थी। वह रोजगार की तलाश में बावल की एक कंपनी में काम करने वाली अपनी बड़ी बहन के पास करीब 20 दिन पहले आई थी। अभी तक उसे काम नहीं मिला था।
विज्ञापन

वीरवार को उसकी बहन ड्यूटी पर गई थी। मनीषा कमरे पर अकेली थी। रात करीब साढ़े 9 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात की थी। मां से उसने हालचाल पूछा और पूछा था कि खाना खा लिया है क्या। बताया था कि उसने अपनी बहन के लिए खाना बनाकर रख दिया है, जो ड्यूटी से आने के बाद खा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बातचीत के दौरान मनीषा ने ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे किसी परेशानी का अंदेशा हो। रात करीब 11 बजे जब उसकी बड़ी बहन कंपनी से काम खत्म कर कमरे पर पहुंची तो मनीषा का शव पंखे पर चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बहन की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा और जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। मृतका की मां ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। मनीषा बीच की बेटी थी। बड़ी बेटी करीब एक साल से रेवाड़ी में कंपनी में काम कर रही है, जबकि छोटी बेटी गांव में पढ़ाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि रात तक सब कुछ सामान्य था। साढ़े 9 बजे बेटी से बात हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। इस घटना से परिवार सदमे में है।

वर्जन:
मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उनकी तरफ से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।-राजेश कुमार, जांचकर्ता, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed