{"_id":"69af0e0be2e8225f890f6d08","slug":"young-scientists-showcase-their-talent-at-the-stem-science-fair-rewari-news-c-198-1-rew1001-234738-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टेम विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टेम विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब की देखरेख में स्टेम विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान छठी से आठवीं कक्षाओं के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। क्लब की सचिव विज्ञान अध्यापिका रेखा कुमारी ने बताया कि विज्ञान, गणित, कला तथा इंजीनियरिंग की विभिन्न गतिविधियों को इस मेले में विद्यार्थियों द्वारा बेहद रोचक प्रारूप में प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक नांदल ने विद्यार्थियों की मौलिकता तथा नवाचारी रचनात्मकता को सराहते हुए उन्हें जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों का भौतिक निरीक्षण भी किया। इस विज्ञान मेले की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक एवं विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
कार्यक्रम में प्राचार्य नाहड़िया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मेले के आयोजन में क्लब की अध्यक्ष अलका, सीमा,अनीता, नरेश कुमार, सतपाल सिंह, रवि कुमार, दिनेश कुमार,सोनू, प्रियंका, अंजू, शक्ति सिंह, अनिल, अजय ने विभिन्न प्रभार संभाले। क्लब के उपाध्यक्ष प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार जताया।