फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   young man was shot dead on his birthday near village Suthana in Rewari

Rewari: गांव सुठाना के पास बर्थडे के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Sat, 06 Jul 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

मृतक दिनेश की सुठानी-जलियावास के बीच बावल रोड पर मसाले की दुकान है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उसका अपने ही गांव का एक दोस्त था, जो रेवाड़ी के एक मॉल में काम करता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था।

विज्ञापन
young man was shot dead on his birthday near village Suthana in Rewari
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के गांव सुठाना के पास एक युवक की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश (35) के रूप में हुई है। गोली चलाने वाले 2 हमलावरों की पहचान हो गई है। इनमें से एक जलियावास गांव और दूसरा पातुहेड़ा गांव का रहने वाला है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश की सुठानी-जलियावास के बीच बावल रोड पर मसाले की दुकान है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उसका अपने ही गांव का एक दोस्त था, जो रेवाड़ी के एक मॉल में काम करता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को पार्टी के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान पर भेजा था।
विज्ञापन


मोमोज की दुकान पर खड़े एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिया। नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमोज की दुकान पर पहुंचा और नौकर को पीटने वाले व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया। रात करीब 8:45 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने ही वाला था। तभी एक कार और बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आए। आते ही बदमाशों ने दिनेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दिनेश के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था
मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी 3 बड़ी बहनें और 2 छोटी बहनें हैं। दिनेश शादीशुदा था। उसका एक 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed