फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man dies during treatment in private hospital, uproar

Rewari News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा

Thu, 15 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young man dies during treatment in private hospital, uproar
फोटो : 8सिविल अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए मृतक जितेंद्र के परिजन। संवाद - फोटो : मारपीट के दौरान हाथों में लाठी लिए महिला व अन्य। स्रोत वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुग्राम के कन्हई गांव निवासी जितेंद्र की मंगलवार की शाम मौत हो गई। इससे नाराज मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जितेंद्र के चाचा रमेश ने बताया कि जितेंद्र की पित्त की थैली में पथरी थी। इसकी वजह से उसके पेट में दर्द हो रहा था। 13 मई की शाम को जितेंद्र को रेवाड़ी शहर के एक निजी निर्मल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के 2 लोग पहले इस अस्पताल में ऑपरेशन करवा चुके थे। इसके चलते जितेंद्र को भी गुरुग्राम से लाकर यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों ने कुछ जांच कराई। इसमें पता चला कि जितेंद्र की नस ब्लॉक है। डाॅक्टरों ने कहा कि पहले उसका ऑपरेशन करना होगा। ब्लॉक नस का आपरेशन दूसरे अस्पताल में होगा। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों की सलाह पर अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने पहले जितेंद्र की रिपोर्ट देखी। फिर कुछ और जांच कराई। इसके बाद जितेंद्र का तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। इसके बाद जितेंद्र को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बताया गया कि कुछ देर में जितेंद्र को होश आ जाएगा।
काफी देर तक जितेंद्र को होश नहीं आया। परिजनों ने सवाल किया तो चिकित्सकों ने उसे पुराने अस्पताल के लिए ही रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पहले वाले अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों को जानकारी दी। यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को भर्ती कर लिया।
यहां भी जितेंद्र को होश नहीं आया और उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। इसकी जानकारी देने के बाद चिकित्सक आए और जांच कर चले गए। इसके बाद जब जितेंद्र को होश नहीं आया तो फिर चिकित्सक को बुलाया। इस बार डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
मामले में पक्ष लेने के लिए निर्मल अस्पताल के संचालक को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

-
21 अप्रैल को हुई थी जितेंद्र की शादी

गुरुग्राम के कन्हई गांव निवासी जितेंद्र एक कैब कंपनी में वेंडर के तौर पर कार्य करता था। उसका काम गाड़ियों और चालकों को कंपनी से अटैच करवाना था। उसकी शादी 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के कोसी कला में भठैन गांव की युवती से हुई थी। जितेंद्र अपनी शादी में दोस्तों और परिवार के बच्चों के साथ डीजे पर जमकर थिरका था। उसकी शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी।


लिखित आश्वासन के बाद माने परिजन

जितेंद्र के चाचा रमेश ने बताया कि पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 7 दिन में पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने शव ले लिया है।


वर्जन
हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जितेंद्र के परिवार वाले पुलिस की बात से संतुष्ट हो गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।-रतनलाल, एसएचओ, थाना शहर।
वर्जन-


निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाने के मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आएगी तो मामले की जांच की जाएगी।-नरेंद्र दहिया, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed