{"_id":"66ec8af51cc42c5a12075448","slug":"you-can-book-unreserved-tickets-from-anywhere-through-uts-app-rewari-news-c-198-1-rew1001-209535-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यूटीएस एप से कहीं से भी बुक कर सकते हैं अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यूटीएस एप से कहीं से भी बुक कर सकते हैं अनारक्षित टिकट
Fri, 20 Sep 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा को और बेहतर किया है। अब यात्री कहीं से भी यूटीएस एप से अनारक्षित श्रेणी का टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह सुविधा यात्रा प्रारंभ करने वाले स्टेशन से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्टेशनों के लिए ही थी।
सामान्य श्रेणी के यात्री पहले रवानगी स्टेशन से 20 किमी दायरे में आने वाले स्टेशन से अधिक दूरी तक का मोबाइल एप से ऑनलाइन जरनल टिकट बुक नहीं कर सकते थे। अब इस सुविधा में रेलवे ने दूरी की अनिवार्यता को समाप्त कर मोबाइल एप से सामान्य टिकट की बुकिंग कहीं से भी करने की सुविधा दे दी है। हालांकि, रेलवे ने जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में कोई बदलाव नहीं किया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर से ऑनलाइन सामान्य टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकते हैं।
यूटीएस एप से टिकट लेने के लिए आपको मोबाइल फोन पर एक यूटीएस एप डाउनलोड करना पड़ता है। मोबाइल फोन पर यूटीएस एप इंस्टाल करने के बाद इसमें आपको रजिस्टर होना पड़ेगा। इससे आपको पेटीएम या ऐसे किसी वॉलेट से जोड़ना होगा ताकि यूटीएस में कुछ पैसे रख सकें। इसी पैसे से ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे। एप से घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
एप से टिकट लेने के हैं दो विकल्प
यूटीएस से टिकट लेने के दो विकल्प हैं। पहला पेपरलेस। मतलब कि आप इस एप को खोल कर टीटी को टिकट दिखा कर रेल यात्रा कर सकते हैं। दूसरा विकल्प है पेपर प्रिंटेड टिकट। इसके लिए एप से रेलवे स्टेशनों पर लगे ऑटोमेटिक वेंडिंग टिकट से पेपर टिकट प्रिंट करना होता है। अधिकतर लोग पेपरलेस टिकट का ही सहारा लेते हैं।
वर्जन :
सामान्य श्रेणी के यात्री पहले रवानगी स्टेशन से 20 किमी दायरे में आने वाले स्टेशन से अधिक दूरी तक का मोबाइल एप से ऑनलाइन जरनल टिकट बुक नहीं कर सकते थे। अब रेलवे ने दूरी की अनिवार्यता समाप्त कर दी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।-कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम मंडल