{"_id":"679e64848365e4b3220c47be","slug":"yoga-vidya-pranic-healing-mega-workshop-from-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-214713-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: योग विद्या प्राणिक हीलिंग मेगा कार्यशाला कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: योग विद्या प्राणिक हीलिंग मेगा कार्यशाला कल से
Sat, 01 Feb 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में प्रमाणित योग विद्या प्राणिक हीलिंग एवं मेडिटेशन कार्यशाला का मेगा आयोजन 3 से 7 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय योग विद्या प्राणिक हीलिंग संस्थान मुंबई के प्रशिक्षक चार दिन तक विद्यालय के शिक्षकों और 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।
कार्यशाला में सभी कैडेट्स को शरीर में मौजूद ऊर्जा चक्र को इस्तेमाल करने की तकनीक, ऊर्जा को स्कैन एवं महसूस करने, खुद व दूसरों को स्वस्थ करने, ऊर्जा बढ़ाने के लिए श्वास (प्राणायाम) तकनीक, ऊर्जा और कर्म के नियमों की जानकारी, ट्विन हार्ट मेडिटेशन, मानसिक-भावनात्मक और शारीरिक रिचार्जिंग के तरीके बताए जाएंगे।
कार्यशाला मनोवैज्ञानिक सोच, योग, मेडिटेशन, मस्तिष्क की एकाग्रता, आत्म-संयोजन और फीलिंग ऑफ बॉडी को यथार्थ रूप से प्रशिक्षित करने में सहायक होगी। इससे प्रत्येक कर्मचारी एवं विद्यार्थी अपने शरीर में उपस्थित जीवन के सात-चक्र मूल्यों को आत्मसात कर सकेंगे और साथ ही साथ संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रोग से मुक्त करने में प्रशिक्षित होंगे। कार्यशाला समाप्ति के पश्चात प्रत्येक प्रशिक्षु को आजीवन कौशल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।