फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yaduvanshi Degree College team finishes as runner-up in Kho-Kho competition.

Rewari News: खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज की टीम उपविजेता

Sun, 11 Oct 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yaduvanshi Degree College team finishes as runner-up in Kho-Kho competition.
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय खड़खड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में यदुवंशी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय खड़खड़ा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें खड़खड़ा की टीम ने मात्र एक अंक के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राव बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि फाइनल तक पहुंचकर उपविजेता बनना खिलाड़ियों की मेहनत और खेल कौशल का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की निदेशिका सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सोनल यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed