{"_id":"6aca9874de6f3cf10808e601","slug":"trials-for-the-state-level-sports-extravaganza-will-begin-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-246940-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल कल से होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल कल से होंगे
Sun, 11 Oct 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 की ओपन कैटेगरी में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिले में 12 और 13 अक्तूबर को विभिन्न खेलों के ट्रायल होंगे।
जिला खेल अधिकारी मनोज ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेज के साथ पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को एथलेटिक्स के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर नेहरूगढ़ में वॉलीबॉल, फुटबॉल, तलवारबाजी, टेबल टेनिस और जूडो के ट्रायल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
खो-खो और कुश्ती के ट्रायल खेल स्टेडियम बावल, वुशु के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास, हैंडबॉल के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा और हॉकी के ट्रायल खेल स्टेडियम कंवाली में होंगे।
विज्ञापन
13 अक्तूबर को बॉक्सिंग के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर कोसली, वेटलिफ्टिंग के हरिसिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी और ताइक्वांडो के आरपीएस स्कूल रेवाड़ी में होंगे। टेनिस, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, नेटबॉल, कबड्डी व अन्य खेलों के ट्रायल भी निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट के ट्रायल स्काई वैली क्रिकेट अकादमी, लालपुर में होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, हरियाणा का निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे जिले के खिलाड़ी होने पर रेवाड़ी के शिक्षण संस्थान का पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। सभी खिलाड़ियों को सुबह साढ़े 8 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।