फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sharadiya Navratri begins today; Goddess temples adorned with colorful lights.

Rewari News: शारदीय नवरात्र आज से, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे देवी मंदिर

Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri begins today; Goddess temples adorned with colorful lights.
धारूहेड़ा चुंगी स्थित काली माता मंदिर। संवाद
रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर जिले में स्थित देवी मंदिरों को न सिर्फ रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है बल्कि श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिरों के आसपास नारियल, चुनरी, फूल आदि की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों में जुटे हैं। शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के मद्देनजर मंदिर समितियों की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसरों में रंग-बिरंगी लाइटें, झूमर और फूलों से सजावट की गई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर घरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने और कलश पूजन के लिए पूजन सामग्री जुटा रहे हैं। महिलाएं व्रत रखने और पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी कर रही हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा स्थल को सजाया जा रहा है। श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत करेंगे।


मंदिरों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
पंडित राजेश्वर शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समितियों की ओर से आकर्षक झांकियां सजाने की भी तैयारी है। भजन मंडलियां मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगी। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालु भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा और देवी मंत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है। श्रद्धालु मां दुर्गा को चुनरी, नारियल और फूल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। नवरात्र के आगमन के साथ ही शहर में चारों ओर धार्मिक उत्साह दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed