{"_id":"637d0cbeacbe6601de31cf1c","slug":"yaduvanshi-college-became-overall-winner-in-freestyle-wrestling-competition-rewari-news-rtk66423004","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बना यदुवंशी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बना यदुवंशी कॉलेज
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Rewari
बावल। कस्बा के खेल स्टेडियम में मंगलवार को आईजीयू मीरपुर के अंतर्गत आने वाले रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ कॉलेजों के विद्यार्थियों की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें दोनों जिलों के 20 कॉलेजों के करीब 60 लड़कों व 12 लड़की प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या अर्चना ने मैच शुरू करवाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए। ताकि उनमें छुपी प्रतिभा निखर कर आ सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जब दो प्रतिभागी मैदान में होंगे तो एक की जीत होती एक की हार। हारने वाले प्रतिभागी अगामी प्रतियोगिता के बेहतर प्रदर्शन करने की सोच होनी चाहिए। कुश्ती विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता यदुवंशी कॉलेज नारनौल रहा।
इस अवसर पर आईजीयु से देवेन्द्र ढाका, चंद्रकला, अजीत पहलवान, रतनालाल कोच, राजेश, कुलदीप चौहान, महाबीर सिंह, बीर सिंह व रुपचंद आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
लड़कों में ये प्रतिभागी रहे विजेता
57 केजी भार वर्ग में सुमित प्रथम व विनय दूसरे स्थान पर रहा।
61 केजी भार वर्ग में आशीष प्रथम व कपिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
65 केजी भार वर्ग में रवि विजेता व रोहित कुमार उपविजेता।
70 केजी भार वर्ग में विकास प्रथम व तुषार द्वितीय रहा।
74 केजी भार वर्ग में आर्यन पहले स्थान व सुनील दूसरे स्थान पर रहा।
79 केजी भार वर्ग में मोहित ने पहला व सहदेव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
97 केजी भार वर्ग में अजीत व नीरज क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पर रहे।
125 केजी भार वर्ग में अंकुश ने पहला व प्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।