फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Writer Lokesh Yadav presented his first book Madhav Aayenge to the DC.

Rewari News: लेखक लोकेश यादव ने डीसी को पहली पुस्तक माधव आएंगे भेंट की

Wed, 19 Nov 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Writer Lokesh Yadav presented his first book Madhav Aayenge to the DC.
डीसी अभिषेक मीणा को अपनी पुस्तक भेंट करते लेखक लोकेश यादव। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। गांव करावरा मानकपुर निवासी युवा लेखक लोकेश यादव ने डीसी अभिषेक मीणा से शिष्टाचार भेंट करते हुए अपनी पहली पुस्तक माधव आएंगे की प्रति भेंट की। इसके साथ-साथ एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार को भी अपनी पहली पुस्तक की प्रति भेंट की।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि जिले के युवा न केवल रचनात्मक लेखन में रूचि ले रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति इतने गंभीर और संवेदनशील विषयों पर भी सार्थक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकेश यादव ने बताया कि यह पुस्तक आज की युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है और समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का उद्देश्य रखती है। उनकी पुस्तक आज के युवाओं द्वारा सामना किए जा रहे मानसिक तनाव, अकेलेपन और निराशा जैसे संवेदनशील विषयों पर एक सार्थक संवाद स्थापित करने का एक विनम्र प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लेखक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों को प्रशासन सदैव प्रोत्साहित करेगा। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यह पुस्तक पुलिस के जवानों लिए भी बहुत सार्थक रहेगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी और डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने भी लेखक लोकेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed