{"_id":"6a109d81e7d826e7d70d235f","slug":"workshop-conducted-for-practical-training-of-10-parameters-rewari-news-c-198-1-rew1001-238911-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 10 मापदंडों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर कार्यशाला कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 10 मापदंडों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर कार्यशाला कराई
विज्ञापन
कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता एवं प्रत्यायन प्रकोष्ठ की तरफ से नैक के अलग-अलग 10 मापदंडों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रोफेसर अनिल सैनी ने प्रशिक्षण दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि नैक की तैयारी को गति देने के उद्देश्य से सभी 10 मापदंडों के लिए 10 टीमें तैयार की गई हैं जो इस पर कार्य करेगी। इन सभी मापदंडों के लिए बनाए गए संयोजक विश्वविद्यालय के नैक कोऑर्डिनेटर तथा आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में काम करेंगे।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार एवं डायरेक्टर रिसर्च एवं नैक कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर पंकज त्यागी ने भी भाग लिया। सर्वप्रथम आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा ने कार्यशाला के बारे में बताया। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार ने सभी का स्वागत किया।