{"_id":"65c2919e30b288eaca045c69","slug":"workers-should-contribute-significantly-in-taking-the-benefits-of-government-schemes-to-the-last-person-naseem-ahmed-rewari-news-c-198-1-rew1001-200517-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम योगदान दें कार्यकर्ता : नसीम अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम योगदान दें कार्यकर्ता : नसीम अहमद
Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी नसीम अहमद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा व सत्यदेव यादव ने किया।
जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रभारी ने बैठक में कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम योगदान दें। जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए कमर कसे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि चलो गांव की और अभियान के तहत सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हर बूथ में 9 फरवरी से जाकर प्रवास कर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएं। साथ ही वहां के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों से राष्ट्रवादी विचारों वाले दल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जिला अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी की भी घोषणा की, जिसमें रेवाड़ी मंडल प्रभारी सुमन चौहान, बीकानेर मंडल की नीरू भारद्वाज, धारूहेड़ा का सुनील ग्रोवर, गढ़ी बोलनी अजय पटौदा, खोल कुलदीप चौहान, डहीना रामदत भारद्वज, नाहड़ की सरोज यादव, बेरली रामोतार कतोपुरी, जाटूसाना सरदार सिंह बहला को नियुक्त किया।