फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers go door to door to connect people with the party

Rewari News: घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता

Tue, 27 Feb 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Workers go door to door to connect people with the party
रेवाड़ी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जननायक जनता पार्टी की गुरुग्राम लोकसभा की बैठक जिला अध्यक्ष चौ. विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी बलवान सिंह सुहाग ने शिरकत की। लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं और देश में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इसलिए पार्टी के जो भी पदाधिकारी है, उन्हें अपनी कार्यकारिणी 28 फरवरी से पहले-पहले बना लेनी चाहिए, ताकि आचार संहिता लगने के बाद सीधे चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरा जा सके। यह बातें जेजेपी के प्रभारी और कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

जेजेपी प्रवक्ता अमन जून ने बताया कि मीटिंग में बलवान सिंह सुहाग के साथ राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल, प्रदेश सचिव मंजीत जैलदार विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए तथा अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौ. विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहुत सारे जनकल्याण एवं विकास के कार्य संपन्न करवाएं हैं, हमें लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करवाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर रेवाड़ी हल्का प्रधान राजबीर कालूवास, बावल हल्का प्रधान राजबीर तिहाड़ा, कोसली हल्का प्रधान सत्येंद्र मस्तापुर, भूप सिंह रसियावास, टेकचंद सैनी, धर्मबीर चौकन, सुधीर चौधरी, धर्मपाल देशवाल, भूपेंद्र शेखपुर, सचिन ढींगरा, कमलेश डाब्ला, झम्मन बिदावास, अधिवक्ता अरुण यादव, भरत नंबरदार, धर्मवीर पहलवान, जगदीश प्राणपुरा, सत्येंद्र झाबुआ, अधिवक्ता सुधीर कुमार, सुभाष सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed