फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work worth Rs 25 crore affected due to strike by computer professionals

Rewari News: कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल से 25 करोड़ रुपये के कार्य प्रभावित

Sat, 03 Aug 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Work worth Rs 25 crore affected due to strike by computer professionals
फोटो: 14रेवाड़ी। राजीव चौक के पास धरने पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल जारी है। इसके चलते सरकार को करीब 25 करोड़ रुपये के राजस्व प्रभावित हुआ है। रजिस्ट्रियां व सरल केंद्र का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुके हैं जिससे लोग परेशान हैं।
जिले में कुल कंप्यूटर ऑपरेटर्स 94 हैं। इसके कारण सरल केंद्र, आरटीओ ऑफिस, लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालय, जिला मुख्यालय न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तहसीलों में कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है। हड़ताल की वजह से पूरे जिले में 1500 लोग रोजाना प्रभावित होते हैं। सरल केंद्र ओर तहसीलों में लोग आते हैं और कुछ देर इंतजार करने के बाद खाली कुर्सियों को देखकर चले जाते हैं। जिले में तीन तहसील और पांच उप तहसील हैं। रेवाड़ी तहसील में रोजाना 30 से 35 रजिस्ट्रियां होती हैं और बाकी तहसीलों में रोजाना 20 से 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 150 रजिस्ट्री के आसपास आंकड़ा रोजाना पहुंचता है।
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के प्रधान दयाशंकर ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशन संघ लगातार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में सेवा नियम की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब 4 साल से इस पर कोई काम नहीं हुआ है। मांग है कि डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में समायोजित किया जाए। 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों को कैटेगिरी, पद व योग्यता के अनुसार समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए, पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed