फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work to remove grills begins in Bawal, to get rid of traffic jams

Rewari News: बावल में ग्रिल हटाने का कार्य शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 13 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work to remove grills begins in Bawal, to get rid of traffic jams
फोटो : 4बावल में ग्रिल हटाने का कार्य करते कर्मचारी। संवाद
बावल। नगर पालिका के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने प्राणपुरा रोड से ग्रिल डिवाइडर हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है। इन ग्रिलों के कारण सड़क संकरी हो गई थी जिससे कई सड़क हादसे हो चुके थे। एक हादसे में युवक की जान भी चली गई थी। संकरी सड़क के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी।
विज्ञापन

प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में सबसे पहले ग्रिल डिवाइडर को हटवाने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया और अब ग्रिल हटवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भगत राम चौक से छोटू राम चौक और भीमराव आंबेडकर चौक तक की ग्रिल हटा दी गई है। इससे बाजार में जाम की स्थिति नहीं रहती और यातायात सुचारू रूप से चलता है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय विधायक के प्रयास से पुराना बस स्टैंड नगर पालिका के प्रयोग के लिए उपलब्ध हो गया है। प्रधान ने कहा कि दीपावली के बाद सभी रेहड़ी वालों को पुराने बस स्टैंड में स्थानांतरित किया जाएगा। वहां पर गाड़ियों की पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान ने जनता से अपील की है कि रोड पर जारी कार्य के दौरान धैर्य रखें और यातायात नियमों का पालन करें। उनका कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने और जाम से निजात दिलाने के लिए अहम है।

इस कार्य के पूरा होने के बाद बावल के प्रमुख बाजार और प्राणपुरा रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा और स्थानीय नागरिकों तथा व्यापारियों को सुविधा होगी। नगर पालिका ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आगे आने वाले समय में सड़क सुरक्षा और यातायात सुगमता के लिए और भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed