{"_id":"6ab95b47d906a99781032d8d","slug":"work-to-be-stalled-due-to-three-day-bank-closure-employees-on-strike-starting-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-246216-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन दिन बैंक बंद रहने से अटकेंगे काम, कर्मचारी आज से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन दिन बैंक बंद रहने से अटकेंगे काम, कर्मचारी आज से हड़ताल पर
Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते रेवाड़ी में भी विभिन्न राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
सतीश बठला, सीपी यादव, अविनाश, अशोक, ईश्वर, बबरूभान, दिनकर, लोकेश, दलीप, योगेश, सुनील बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत उनकी लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान लगातार आकर्षित कराया जा रहा है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य सरकारी विभागों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है, जबकि बैंक कर्मचारियों से शनिवार को भी काम लिया जाता है। आरबीआई में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था होने के बावजूद अन्य बैंक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंक ड्राफ्ट और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन लेनदेन जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है। रविवार को इसी वजह से बैंक खुले हुए थे।