{"_id":"66e9e669f485295c3600c0e5","slug":"work-on-filling-potholes-on-sahabi-barrage-flyover-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-209468-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साहबी बैराज फ्लाईओवर पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साहबी बैराज फ्लाईओवर पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू
Wed, 18 Sep 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। साहबी बैराज के सनीप तैयार की जा रही सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। जयपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने साहबी बैराज फ्लाईओवर पर गड्ढों को भरने का शुरू कर दिया गया है। सड़क पर गड्ढों के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा था।
इस फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। फ्लाईओवर पर गड्ढे बनने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही थी। बारिश के मौसम में पुल पर जगह-जगह पर गड्ढे बनने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी, जिस वजह से हादसा होने का भी खतरा मंडरा रहा था। आए दिन परेशानी झेल रहे वाहन चालक सड़क दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। एनएचएआई अधिकारी की तरफ से बरसात के बाद गड्ढों को भरने का आश्वासन दिया गया था।
अमर उजाला ने इन समस्या को 11 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए अब इन गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। औद्योगिक क्षेत्र गुरुग्राम, मानेसर, पथरेड़ी, बिलासपुर, भिवाड़ी, अलवर व दिल्ली जाने वाले लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। यहां से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। सड़क दुरुस्त करने का कार्य शुरू करने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।