{"_id":"6029615b8ebc3ee95115777c","slug":"women-neck-gold-chaine-accused-rewari-news-rtk5953054189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन छिनने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले से चेन छिनने की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला के गले से चेन छीनने की आरोपी महिला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मोहल्ला कमला नगर निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान जयपुर के गांव कुजोताममहरमपुर निवासी रजनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार कस्बा के मोहल्ला कमला नगर निवासी ज्योति शनिवार को पैदल बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक महिला भी उसके साथ-साथ चल पड़ी। महिला ने ज्योति से बात करना शुरू कर दिया। भगत सिंह चौक के निकट से महिला ने ज्योति के गले से चेन झपट ली। चेन झपटने का पता लगते हुए ज्योति ने शोर मचा दिया, जिससे आरोपी महिला वहां से भाग पड़ी। लोगों ने भाग रही महिला को काबू कर लिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने अपना नाम रजनी बताया। आरोपी महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।