{"_id":"6aaad8ff1955c682d00cf60a","slug":"women-danced-to-the-song-radhe-radhe-tere-bina-krishna-aadhe-aadhe-rewari-news-c-198-1-rew1001-245546-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राधे-राधे तेरे बिना कृष्ण आधे-आधे पर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राधे-राधे तेरे बिना कृष्ण आधे-आधे पर थिरकीं महिलाएं
Wed, 16 Sep 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
डांडिया नाइट में नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी।शहर की टीपी स्कीम कॉलोनी में चल रहे गणेशोत्सव के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने फिल्मी और धार्मिक गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से टीपी स्कीम पार्क के पास आयोजित कार्यक्रम से पहले गणपति दरबार में पंडित संतोष ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा और आरती कराई। इस दौरान टीपी स्कीम के अलावा गौतम नगर, सज्जन कॉलोनी, सुभाष नगर और सूरज अपार्टमेंट सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और गणपति के दरबार में हाजिरी लगाई।
पूजा-अर्चना के बाद डांडिया नाइट शुरू हुई। महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया। डांडिया नाइट के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गणेशोत्सव का जमकर आनंद लिया।