{"_id":"641dda984a84060a8e0ecfc6","slug":"womans-jewelry-and-cash-looted-by-giving-lift-in-car-rewari-news-c-17-1-102864-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार में लिफ्ट देकर महिला के गहने व नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार में लिफ्ट देकर महिला के गहने व नकदी लूटे
Fri, 24 Mar 2023 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बलवाड़ी निवासी एक महिला को दो युवकों ने गांव छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। बाद में युवकों ने महिला के आभूषण और नकदी छीन लिए। महिला को रास्ते में उतार कर युवक फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बलवाड़ी निवासी लाली देवी ने बताया कि वह अपने मायके नांगल सिरोही गई थी। वीरवार को वह मायके से ससुराल लौट रही थी। कुंड बस स्टाप पर उतरने के बाद वह बलवाड़ी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक लाली देवी के पास पहुंचा। युवक ने कुंड बस स्टाप पर बैठने का कारण पूछा तो लाली ने बताया कि उसे बलवाड़ी गांव जाना है। युवक ने अपना नाम अजय बताते हुए कहा कि वह गांव मायन में आंगनबाड़ी सेंटर में जा रहा है। वह उसे गांव बलवाड़ी में छोड़ देगा।
कुछ देर बार एक कार आकर रुकी। कार में पहले से एक और युवक सवार था। रास्ते में अजय नाम के युवक ने लाली से देवी से कानों में पहने हुए सोने के टाप्स व चांदी की पायल उतरवाकर पर्स में रखवा दिए। गांव बलवाड़ी से पहले पहाड़ी रास्ते पर युवकों ने कार रोक दी और लाली देवी से पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
पर्स में सोने के टाप्स व चांदी की पायल के अतिरिक्त एक मोबाइल व 1500 रुपये की नकदी भी थी। पर्स छीनने के बाद युवकों ने लाली देवी को कार से उतार दिया और फरार हो गए। लाली किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। परिजनों व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की लेकिन आरोपी युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। खोल थाना पुलिस ने लाली देवी की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।