फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman was upset due to job lost in Corona call, died by hanging

कोरोना कॉल में छूटी नौकरी से परेशान थी महिला, फंदा लगाकर दी जान

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman was upset due to job lost in Corona call, died by hanging
जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को कमरे में फंदे पर लटका देख उसकी 6 साल की बेटी ने पिता को बताया, जो महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जाडरा निवासी 30 वर्षीय अंजू कुछ दिन पहले तक एक निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य करती थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से नौकरी जाने के बाद से ही वह परेशान चल रही थी। इसके चलते रविवार की शाम अंजू ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बेटी ने फंदे से लटके देखा। उसने पिता और परिवार के अन्य लोगों को इस बारे में बताया। उसके बाद महिला को तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस के मुताबिक, अंजू की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। आत्महत्या के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रामपुरा थाना प्रभारी रणसिंह ने कहा कि आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। परिजनों की शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed