फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman injured in knife attack

Rewari News: चाकू से हमला कर महिला को किया घायल

Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in knife attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गांव सहादत्तनगर में एक युवक ने चाकू से हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सहादत्तनगर निवासी बिंदू अपने पति व बच्चों को लेकर शादी समारोह में गई थी। पीछे से घर पर उसके पति के साथ नौकरी करने वाला अजीत सो रहा था। देर रात जब वह शादी से लौटकर घर में घुसी तो युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और भाग गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। महिला को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि गांव सहादत्तनगर का एक परिवार शादी में गया था देर रात में बिंदू नाम की महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर घर पहुंची तो वहां सो रहे पति के साथ नौकरी करने वाला युवक महिला पर गलत नियत से हाथ डालने लगा। इसका विरोध करने पर महिला पर उसने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। हमने फरार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed