फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies under suspicious circumstances, case registered

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, case registered
बावल। बावल क्षेत्र के धरचना गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने के कारण मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बावल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धरचना गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी भावना ने शुक्रवार रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस व मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता गुरुग्राम के गांव सिकंरदपुर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भावना की शादी करीब चार साल पहले संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने भावना की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। बावल थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रणजीत सिंह की शिकायत पर पति, ससुर व चाची सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed