{"_id":"6ac2b0ce78ca715dbf0061c3","slug":"students-scoring-more-than-80-percent-marks-will-be-felicitated-rewari-news-c-198-1-fth1001-246581-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 80 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 80 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों का होगा सम्मान
विज्ञापन
बावल की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद प्रजापति समाज के पदाधिकारी व सदस्य।संवाद
- फोटो : स्रोत: स्वयं
बावल। कस्बे की प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की बैठक रामरूप नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समाज के प्रधान मीर सिंह उर्फ नीरू ने बताया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में युवाओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के छात्रों के साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर आसपास के गांवों से समाज के लोग बैठक में पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर चौधरी मोतीराम, शशिकांत, दीपक, पार्षद राजाराम, राजेश, होशियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।