फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies after being hit by a car while crossing the road

Rewari News: सड़क पार करते समय कार की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a car while crossing the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल-रेवाड़ी रोड पर कार की टक्कर से बिहार के रोहतास जिले के गांव ददेहा निवासी सुनीता (65) की मौत हो गई। घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में शंभू राय ने बताया कि वे बिहार के रोहतास के गांव ददेहा के रहने वाले हैं। 20 साल से वह परिवार के साथ करनावास कालका पेट्रोल पंप के पास झुग्गी में रह रहे हैं। सुबह साढ़े 11 बजे सुनीता गांव करनावास से पानी लेकर आते समय सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बावल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई। सुनीता को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed