{"_id":"63b319bf6cd6535e44387d11","slug":"woman-died-by-jumping-from-11th-floor-rewari-news-rtk668196785","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसाइटी में 11वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने जान दे दी। महिला के परिजनों ने पति पर महिला को परेशान करने का आरोप लगाया हैं। सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात सूचना मिली कि धारूहेड़ा स्थित अरावली हाइट्स सोसाइटी की 11वीं मंजिल से एक महिला गिर गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मथुरा की महाविधा कॉलोनी से महिला के मायका पक्ष के लोग भी रेवाड़ी पहुंच गए। पुलिस को दी शिकायत में मथुरा की महाविधा कॉलोनी निवासी महिला के पिता भगवान सिंह ने कहा कि उनकी बेटी विनीता की शादी मध्य प्रदेश के जिला गुना के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी। पंकज दिल्ली स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत है। पंकज और विनीता वर्तमान में धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। पंकज द्वारा विनीता को परेशान किया जा रहा था। विनीता ने इस बारे में कई बार परिजनों को भी बताया। उन्होंने भी पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। भगवान सिंह का आरोप है कि पंकज द्वारा प्रताड़ित करने के कारण ही विनीता ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और भगवान सिंह की शिकायत पर पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-6 थाना एसएचओ रजनीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।