फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Without getting vaccinated, you will be fined

बिना टीका लगे मिले तो लगेगा जुर्माना

Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Without getting vaccinated, you will be fined
अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। धारूहेड़ा पीएचसी पर 29 दिसंबर से तीन दिवसीय टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के उपरांत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जांच की जाएगी। इस दौरान यदि कोई बीना टीका का पाया जाता है तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि समयानुसार अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को मातादीन नगर, भूप विहार, राम नगर, चांद एंड नीलगिरी कॉलोनी, विपुल गार्डन, हाउन पार्क, सेक्टर-6 व बजरंग नगर, 30 दिसंबर को आदर्श नगर, शिव नगर, हरिनगर, चांद एंड नीलगिरी कॉलोनी, बसटक सिटी, गरीब नगर, 31 दिसंबर को गायत्री मंदिर, दयाराम नगर, आजाद नगर, चांद एंड नीलगिरी कॉलोनी, सेक्टर-4, ओमनगर व जोगी की ढाणी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों की भीड़ बढ़ी है। अब अस्पताल में बिना मास्क के अंदर आना निषेध कर दिया गया है। लोगों को यहीं सलाह दी जाती है कि कोविड नियमों का पालन गंभीरता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 705867- 100.82 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 546612- 78.07 प्रतिशत
कुल डोज 1252479
पुरूषों को लगी वैक्सीन 682140
महिलाओं को लगी वैक्सीन 569978
---------------------------------------
आज 60 अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोना से बचाव की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 60 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेड्यूल अनुसार एक जगह पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व 56 स्थानों पर आनस्पॉट वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। वहीं एक स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 60 स्थानों पर आनस्पॉट वैक्सनी की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

जिले के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, कोसली, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed