फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Withdraw 28 thousand rupees from the account by changing the atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 28 हजार रुपये

Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 28 thousand rupees from the account by changing the atm card
रेवाड़ी। शहर में एक बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी हुई है। ठग ने पैसे निकालने में मदद करने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और फिर खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कृष्णा नगर में रहने वाले रामकंवार शर्मा जगन गेट चौकी एरिया में पड़ने वाले सर्कुलर रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने पहुंचे थे। एटीएम बूथ पर एक अनजान लड़का खड़ा था। कुछ देर कोशिश करने के बाद रामकंवार पैसे नहीं निकाल पाए तो युवक ने मदद करने की बात कही और रामकंवार शर्मा का केनरा बैंक का एटीएम अपने हाथ में ले लिया।
विज्ञापन

कुछ देर वह भी एटीएम मशीन पर छेड़छाड़ करता रहा और फिर यह कहते हुए एटीएम लौटा दिया कि उनका कार्ड नहीं चल रहा है, जबकि इस दौरान ठग ने एटीएम कार्ड बदल कर चुका था। इस दौरान बुजुर्ग रामकंवार शर्मा घर लौट गए। इसके बाद उनके मोबाइल मैसेज आया, उसे जांच की तो उनके खाते से पहली बार में 10 हजार, दूसरी बार 8 हजार और तीसरी बार में 10 हजार रुपये की नकदी निकाली जा चुकी थी। 28 हजार रुपये खाते से निकाले जाने की सूचना तुरंत रामकंवार ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सिटी पुलिस शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed