फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   With ultimatum encompass end

अल्टीमेटम के साथ धरना समाप्त

Sat, 18 Oct 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

उमा भारती स्कूल में मतदान के दिन स्कूल प्रिंसिपल दीवान सिंह के साथ गाली-गलौच और थप्पड़ मारने के आरोप में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी शुक्रवार को भी धरने पर बैठे। हालांकि, मामले को निपटाने को लेकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन पर दोपहर 1:30 बजे धरना समाप्त भी हो गया।

विज्ञापन


तहसीलदार ने सोमवार शाम तक कार्रवाई करने या आपसी ढंग से मामले का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। मामले में अगर सोमवार तक कोई फैसला नहीं होता है तो स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी फिर से मंगलवार को धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


झज्जर रेलवे पुल के नजदीक स्थित उमा भारती स्कूल को विधानसभा चुनाव में मॉडल बूथ कें द्र बनाया गया था। स्कूल परिसर में ही पहली मंजिल पर स्कूल प्रिंसिपल दीवान सिंह का आवास है। मतदान के दिन करीब 3 बजे कांग्रेसी उम्मीद्वार कैप्टन अजय यादव वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी कारण के प्रिंसिपल को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि उप प्राचार्या के साथ भी बदतमीजी की गई। इसी के साथ यह मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों की ओर से थाना शहर में शिकायत दर्ज करा दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं,

बृहस्पतिवार को भी दिया था धरना
घटना के विरोध में बृहस्पतिवार से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम भी मौके पर समझाने के लिए पहुंचे लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी। शाम के समय स्कूल अध्यापिकाएं डीसी को ज्ञापन देने पहुंचीं लेकिन कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार सुबह स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों का धरना जारी रहा। इस दौरान अन्य शिक्षण संस्थाओं पदाधिकारी भी स्कूल पहुंचे तथा प्रिंसिपल से इस मामले में बातचीत की।

वहीं, नायब तहसीलदार संजीब कुमार स्कूल पहुंचे व धरनारत स्टाफ व विद्यार्थियाें को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन इसके लिए न तो स्कूल स्टाफ और न ही विद्यार्थी मानने को तैयार हुए। इसके बाद नायब तहसीलदार ने प्रिंसिपल व अन्य शिक्षण संस्थाआें से आए लोगों के साथ बातचीत कर आपसी समझौते से मामले का हल निकालने के प्रयास किए।

मामले से उपायुक्त को कराएंगे अवगत
नायब तहसीलदार ने कहा कि वह पूरे मामले से उपायुक्त को अवगत कराएंगे और आपसी बातचीत के तरीके से मामले को सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। यदि बात सिरे नहीं चढ़ती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने धरना बच्चों व स्टाफ के बीच पहुंचकर सोमवार शाम तक मामले के निपटारे के लिए समय मांगा जिसके बाद स्टाफ व स्कूली बच्चों ने धरना समाप्त कर दिया।



प्रशासन पर दबाव में आने का आरोप
नायब तहसीलदार से बातचीत के दौरान कुछ लोगाें ने यह भी कहा कि प्रशासन जान-बूझकर इस मामले में ढील बरत रहा है। अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। इससे साफ है कि प्रशासन अभी कुछ करने के मूड में नहीं है। वहीं यह संकेत भी मिले कि प्रशासन इस मामले पर अभी 19 अक्तूबर यानि वोटों की गिनती तक कुछ करने के स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed