{"_id":"624c8d81d4737a5d711c7eee","slug":"with-the-temperature-the-heat-is-also-changing-rewari-news-rtk643083597","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान के साथ गर्मी के भी बदल रहे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान के साथ गर्मी के भी बदल रहे तेवर
विज्ञापन
रेवाड़ी। तापमान के साथ ही गर्मी के तेवर भी बढ़ते जा रहे हैं। गत चार दिनों से जिले का उच्च तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान गर्मी से परेशान लोग जहां शीतल पेयपदार्थ ज्यादा पी रहे हैं, वहीं कूलर व एसी की मांग बढ़ने लगी है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जिले में मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इस बार मौसम में पिछले साल की तुलना में गर्मी ज्यादा है। पशु विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। पशुओं को दिन में चार से पांच बार पानी पिलाते रहना चाहिए। पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. राजबीर यादव का कहना है कि पशुओं को सुबह आठ बजे से पहले और शाम को सात बजे के बाद ही नहलाना चाहिए। दिन में किसी भी सूरत में नहलाना उचित नहीं है।
------------
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन उच्चतम न्यूनतम
5 अप्रैल 40.5 16.0
4 अप्रैल 40.0 15.0
3 अप्रैल 42.2 16.0
2 अप्रैल 41.5 16.5
1 अप्रैल 37.6 17.0