{"_id":"6738f73356c926ecbe0a89b8","slug":"with-increasing-cold-the-demand-for-woolen-clothes-increased-in-the-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-211700-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी
Sun, 17 Nov 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ठंड शुरू होने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार की रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। अब बाजार में कोट पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में अब तेजी आएगी।
युवाओं में लेटेस्ट जैकेट की मांग ज्यादा है। व्यापारियों को भी अब अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मार्केट में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है। कंबल की भी डिमांड बढ़ने लगी है। ठंड में सर्दी के मौसम ने जैसे ही दस्तक देनी शुरू कर दी है, क्षेत्र में बहुत से कंबल, स्वेटर विक्रेता घूमने लगे हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे प्रदेश से है। गांवों की महिलाएं रंग-बिरंगे जरीदार फैंसी शाल बड़े चाव से खरीद रही है। दुकानगार राजेश और विकास ने बताया कि अगर ठंड थोड़ी ओर पड़नी शुरू हो जाए तो उनकी सेल ठीक हो सकती है। बाजारों में एक्सपोर्ट के कपड़ों की सेल भी काफी बढ़ गई है। युवा ज्यादा क्रेज दिखा रहे हैं। इनमें खास बात यह है एक तो इनकी लुक ब्रांडेड जैसी होती है। दूसरा यह आम आदमी की पहुंच में जाता है। वह अधिकतर माल दिल्ली व लुधियाना से मंगवाते हैं। मुख्य बाजार में तो गर्म कपड़ों की भरमार है। गर्म कपड़ों की 200 से अधिक जिले मे दुकानें हैं।
-- -- --
शाम होते ही तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो रहा
शाम होते ही तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो जाता है, जिसके चलते अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। लोगों की पसंद के अनुरूप कई तरह के गर्म कपड़े बाजार में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में ठंड और पड़ने लगेगी ऐसे में गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी देखने को मिलेगी।